ईद के मौके पर अपनों के पास पहुंचा डॉक्टर उदय का कारवां।

ईद के मौके पर अपनों के पास पहुंचा डॉक्टर उदय का कारवां

– अपने चहेतों के साथ डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बाटी ईद की खुशियां

– अपने बेहद करीबी युवा समाजसेवी दानिश खान के घर पहुंचे डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी

 

– दानिश खान के परिवार और पत्रकार सदरे आलम खान के परिवार के सभी सदस्यों को दी डॉ उदय ने ईद की बधाई

 

संतकबीरनगर:- आज ईद का पर्व पूरे जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं इसी क्रम में जिले के चर्चित समाजसेवी सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के मालिक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी का कारवां आज ईद के मौके पर अपनों के बीच पहुंचा ईद के मौके पर डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी को ईद की बधाई दी इसी क्रम में अपने बेहद करीबी युवा समाजसेवी दानिश खान के घर पहुंचे डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने उनके परिवार के सभी सदस्यों को ईद की बधाई दी। इसके बाद डॉक्टर उदय पत्रकार सदरे आलम खान के घर पहुचे और ईद की बधाई दी। आपको बता दें कि ईद के मौके पर डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी आज विभिन्न स्थानों पर पहुंचे इसी क्रम में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपने बेहद करीबी युवा समाजसेवी दानिश खान के घर पहुंचकर डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के सभी सदस्यों को ईद की बधाई देते हुए मुबारकबाद दी। एक दूसरे से गले मिलते हुए डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। इसके बाद डॉक्टर उदय पत्रकार सदरे आलम खान के आवास पहुचे आवास पहुचकर डॉक्टर उदय ने पत्रकार सदरे आलम खान के परिवार के सभी सदस्यों को ईद की बधाई दी । ईद के मौके पर डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे मिलजुल कर मनाएं और एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटे। कार्यक्रम के दौरान डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ रविन्द्र यादव , ऋषि यादव, शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleचांद रात पर होने वाले भीड़भाड़ के मद्देनजर सीओ कोतवाली ने पैरामिलिट्री फोर्स और दलबल के साथ क्षेत्र में किया पैदल गस्त।
Next articleलड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों को योगी जी की पुलिस ने एनकाउंटर में किया घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here