ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चौड़ीकरण सड़कों का किया समीक्षा।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चौड़ीकरण सड़कों का किया समीक्षा

गोरखपुर। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार द्वारा चौड़ीकरण कराया जा रहा जिससे गोरखपुर वासियों को जाम से मुक्ति मिल सके ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने राजस्व कानूनगो और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ तहसील कार्यालय में बैठक कर चौड़ीकरण कार्यों को जल्द से जल्द गुणवत्ता युक्त कार्य करने का निर्देश दिया जिससे गोरखपुर वासियों को जल्द से जल्द जाम के झाम से मुक्ति दिलाया जा सके। पैडलेगंज चौराहे से बेतियाहाता चौराहे तक सड़क पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है. इस सड़क से गुजरना हो तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इन सड़कों पर ठेले-खोमचे वालों से लेकर रिक्शा और टेंपो स्टैंड वालों का अतिक्रमण बना रहता है. कई बार प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने का प्रयास भी किया गया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली अब चौड़ी करण के कार्य पूर्ण होने के बाद गोरखपुर वासियों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जायेगा।

Previous articleजंगल कौड़िया क्षेत्र के बूथों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण।
Next articleएसएसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निलंबित किए गए पूर्व चौकी प्रभारी आलोक सिंह व उसके सहयोगी प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here