बेहतर अंक पाने वाले मेधावी हुए सम्मानित – साइकिल घड़ी सहित विभिन्न पुरस्कार मिले तो खिल उठे छात्र छात्राओं के चेहरे।

बेहतर अंक पाने वाले मेधावी हुए सम्मानित
– साइकिल घड़ी सहित विभिन्न पुरस्कार मिले तो खिल उठे छात्र छात्राओं के चेहरे

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित हुआ। टॉपर छात्र छात्राओं को साइकिल, दीवाल घड़ी सहित विभिन्न पुरस्कार वितरित किया गया। रैंकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है। समय-समय पर शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया जाता है और उनको सम्मानित करने का काम किया जाता है। इससे छात्रों में एक दूसरे के प्रति आगे बढ़ने की ललक होती है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बातया कि प्लेवे में सर्वेद्र मौर्य, एलकेजी में आयुषी, यूकेजी में ऋधि मिश्रा समेत अन्य कक्षाओं के टापरों को साइकिल दिया गया है। इसके साथ ही अन्य छात्रों को दीवाल घड़ी दी गई है। इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, बबीता पांडेय, तपस्या रानी सिंह, शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, नितेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

0000000000000000

Previous articleगोरखपुर धर्मशाला क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स की दुकानों पर बिक रही है देसी।
Next articleसीएम के शोभायात्रा रूट पर डीएम एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here