दांतों को सुरक्षित रखें और उसे ज्यादा न रगड़ें : डॉ. एके पाठक।

दांतों को सुरक्षित रखें और उसे ज्यादा न रगड़ें : डॉ. एके पाठक

संतकबीरनगर। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला कारागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एके पाठक ने कहा कि दांतों को सुरक्षित रखें और उसे ज्यादा न रगड़ें।

बताया कि प्रतिवर्ष 20 मार्च को ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना है। आजकल ओरल हेल्थ आम समस्या हो गई है। मुंह की सफाई, दांतों की मजबूती और चमक के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। दांतों की मजबूती और चमक बरकरार रखना मुश्किल काम नहीं लेकिन जाने-अनजाने की गई कुछ गलतियों के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं और दांतों में पीलापन नजर आने लगता है।

यहां ऐसी गलत आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे छोड़ दिया

जिला कारागार में शिविर को संबोधित करते अतिथि। स्रोत- स्वास्थ्य विभाग

तो दांत मजबूत और चमकदार बन जाएंगे। अधिकतर लोगों को लगता है कि ब्रश को दांतों पर तेजी से रगड़ने से दांत अच्छे से साफ होते हैं। लेकिन जोर से ब्रश करने से फायदा नहीं, बल्कि दांतों को नुकसान होता है। गलत तरीके से ब्रश करने से इनेमल को नुकसान होने के साथ कैविटी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और मसूड़े संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जोर से ब्रश करने से ठंडी और गर्म चीजों के सेवन से सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

Previous articleसोशल एवं प्रिंट मीडिया निगरानी के लिए DM ने बनाया अधिकारीयों का टीम।
Next articleगोरखपुर प्राइवेट डग्गामार बसों के खिलाफ PTO रवि त्यागी ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध तरीके से बस स्टेशनों के पास प्राइवेट बसें खड़ी कर बस चालक भर रहे थे सवारी, उजाला 24 *7 ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर, खबर चलने के बाद PTO रवि त्यागी ने 2 बसों का किया 11000 का किया चालान,बस मालिको को दी तय सुदा स्थान से चलने की हिदायत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here