दो हाईटेक चोर गिरफ्तार स्मार्ट की से मोटरसाइकिल चोरी कर लूट की घटना को देते थे अंजाम.

दो हाईटेक चोर गिरफ्तार

स्मार्ट की से मोटरसाइकिल चोरी कर लूट की घटना को देते थे अंजाम

गोरखपुर। स्मार्ट की से मोटरसाइकिल चोरी कर लूट करने वाले दो हाईटेक चोरों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल तीन मोबाइल का मोबाइल बरामद किया पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हाईटेक चोर 2017 मॉडल से पहले की मोटरसाइकिल को स्मार्ट की से चोरी करते थे उसी मोटरसाइकिल से उसी दिन लूट की घटना को अंजाम देने का कार्य करते थे लूट करने के बाद चोरी की हुई मोटरसाइकिल को किसी सुनसान स्थान पर छोड़ देते थे जिससे लुटेरे सीसी कैमरे की जद से बचने के लिए हाईटेक तरीका अपनाया था लेकिन कैंट पुलिस ने इन हाइटेक चोरों को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए रंगे हाथ हर्ष जयसवाल पुत्र दिनेश जयसवाल निवासी ग्राम राघोपुर मुण्डेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर व विकास जयसवाल पुत्र राजकुमार जयसवाल निवासी ग्राम राघोपुर मुण्डेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल चोरी की बरामद कर इनके पास से लूट की तीन मोबाइल एक अवैध कट्टा एक कारतूस के साथ बरामद किया इनके द्वारा गोरखपुर में 6 मोटरसाइकिल चोरी की जा चुकी है जिसमें से चार मोटरसाइकिल को कुसमी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया था पूर्ण मोटरसाइकिलों को अन्य किसी द्वारा गायब कर दिया गया उसे भी पुलिस तलाश कर रही है उन्हे भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ कैंट अंशिका वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी मौजूद रहे।

Previous article321 पिपराइच के वेलवारायपुर,ज क्षत्रधारी/ज. तिकोनिया,इटहिया,पिपराइच बूथ का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण   विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, रैंप, शौचालय और पेयजल आपूर्ति रहे मौजूद _एसडीएम सदर.
Next articleसोशल एवं प्रिंट मीडिया निगरानी के लिए DM ने बनाया अधिकारीयों का टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here