गीडा क्षेत्र की अधिसूचित गांव भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
जिम्मेदार बेखबर बिना नक्शे के हो रहा प्लाटिंग
भू माफिया अवैध तरीके से हाई टेंशन तार के नीचे कर रहे प्लाटिंग
औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित गांव नेवास का है। मामला
गोरखपुर गोरखपुर
औद्योगिक विकास प्राधिकरण अंतर्गत अधिसूचित नेवास गांव की सीमा में भूमाफिया द्वारा गीडा से बिना नक्शा पास हुए इन दिनों जोरो से अवैध तरीके प्लाटिंग का कार्य चल रहा है। पर इसकी जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
बताते चलें कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सहजनवा सदर बांसगांव खजनी तहसील के 84 गांव को अधिसूचित किया है। इन अनुसूचित गांव में नक्शा पास करने का अधिकार औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा के पास है। पर औद्योगिक क्षेत्र से सेट गांव की भूमि पर भू माफिया की नजर है। और भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग कर भूमि का बिक्री किया जा रहा है। पूर्व में गीडा प्रशासन द्वारा अवैध आक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर गीडा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त भी किया जा चुका है और भू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। और आए दिन और सूचित क्षेत्र के गांव की भूमि पर अवैध ढंग से प्लाटिंग का कार्य जोरों पर चल रहा है। इतना ही नहीं अवैध भू माफियाओं द्वारा हाई टेंशन तार के नीचे भी प्लाटिंग कर जमीन पर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध गिडा आईएएस/ सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि टीम गठित कराकर अवैध प्लाटों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में चीफ इंजीनियर आशु कालिया ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के नीचे हो रहे निर्माण अवैध है जो व्यक्ति हाई टेंशन तार के नीचे निर्माण कार्य कर रहा है उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।















