भौकाल टाइट करना पड़ा महगा लगाया विधायक का स्टीकर एसपी सिटी ने भौकाली को लिया हिरासत में

भौकाल टाइट करना पड़ा महगा लगाया विधायक का स्टीकर एसपी सिटी ने भौकाली को लिया हिरासत में

 

 

गोरखपुर। भौकाल टाइट करने के लिए गाड़ी पर लगाया विधायक का स्टीकर एसपी सिटी ने गाड़ी चालक सहित गाड़ी को लिया हिरासत में। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई अपने आवास से निकलकर पुलिस ऑफिस अपने कार्यालय पहुंच रहे थे तभी पुलिस ऑफिस के सामने काले रंग की इंडिवर गाड़ी दिखाई दी जिस पर भाजपा झंडा लगा विधायक सदस्य विधान परिषद का स्टीकर लगा हुआ था जिसकी वैधता 2021 क्रम संख्या 4 विधायक (सदस्य विधान परिषद) विधान परिषद उत्तर प्रदेश सचिवालय श्री लाल बहादुर शास्त्री भवन अथवा लोक भवन के अतिरिक्त सचिवालय के समस्त भवनो के लिए मान्य था अंदर एक पास और लगा हुआ था जिस पर वाहन पास खिचड़ी मेला यूपी 32 ई पी 3838 इंडिवर गाड़ी विशाल यादव बैजनाथपुर अंकित है लेकिन इस विशाल यादव को यह नहीं मालूम था कि पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई के दृष्टि से अवैध तरीके से वाहन पर विधायक का स्टीकर (पास) लगाकर गाड़ी चलाना कितना महंगा पड़ेगा और एसपी सिटी ने

भौकाल टाइट करने वाले विशाल यादव की हेकड़ी टाइट करते हुए तत्काल अपने हमराहियों को गाड़ी चालक सहित वाहन को कैंट पुलिस को सुपुर्द कर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया।

Previous articleगोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्टिलाइजर कैंपस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1000 जोड़ों को आशीर्वाद दिए साथ में ही 252 करोड़ की 91 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किए।
Next articleधूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here