पुलिस लाइन में “पुलिस झंडा दिवस ” का आयोजन किया गया

पुलिस लाइन में “पुलिस झंडा दिवस ” का आयोजन किया गया

गोरखपुर आज “पुलिस झंडा दिवस” बड़े ही धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को झंडा लगाया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक , उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवहार लाल नेहरु द्वारा 23.11.1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में जनपद के इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक सहित अपने अपने कार्यालय, थाना/चौकियों पर ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया।

Previous articleमुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के सुरक्षा व्यवस्था का डीएम एसएसपी जीडीए वीसी ने किया निरीक्षण
Next articleउत्तरप्रदेश के 27 PCS अफ़सर मतगणना प्रेक्षक बनाये गये……

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here