स्कूल के दिनों से ही बच्चों का भविष्य तय हो जाता है:प्रो ओपी पांडेय
– सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी लगी
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बुधवार को बालमेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमे छात्रों ने एक से एक स्टाॅल लगाए। इसके साथ ही तरह-तरह के व्यजनों का भी स्टॉल लगाया। यही नहीं सोलर सिस्टम और चंद्रयान का मॉडल बनाकर उसकी सफल लैंडिंग भी कराई गई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।
बाल मेला का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओपी पांडेय ने किया। उन्होंने कहाकि छात्र छात्राओं ने कम समय में बेहतर प्रस्तुति करते हुए अपने प्रतिभा का जौहर दिखाया है। यह बच्चे देश के भविष्य है। यह स्कूल के दिनों में ही अपने भविष्य का रास्ता तय करते हैं। स्कूलों से ही उन्हें प्रेरणा मिलती है कि वह आगे चलकर साइंटिस्ट बनेंगे, डॉक्टर बनेंगे, इंजीनियर बनेंगे या फिर कुशल बिजनेसमैन बनेंगे। आज इस मेले के अवसर पर बच्चों ने अपने अंदर की प्रतिभाओं को सामने रखा है जिससे पता चलता है कि विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों पर बेहतर समय दिया है। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि छात्र-छात्राएं भारत को आगे बढ़ाने में अपनी एक अहम भूमिका निभाने का काम करेंगे। इस तरह के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, तपस्या रानी, ममता उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, आरती चौधरी, बबीता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।















