महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही: दुधारा थाने के उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव निलंबित

महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही: दुधारा थाने के उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव निलंबित

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों की जांच में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में दुधारा थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई 23 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित अर्दली रूम बैठक के दौरान की गई। बैठक में विभिन्न थानों की विवेचनात्मक कार्यों की समीक्षा हो रही थी। समीक्षा के दौरान उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव के पास लंबित महिला अपराधों की विवेचनाओं की जांच की गई। इसमें पाया गया कि उन्होंने गंभीर मामलों की जांच में लापरवाही बरती, विवेचनात्मक कार्यवाही समय पर पूरी नहीं की और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया।

इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दंड व अपील) नियमावली 1991 के नियम 17(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों में लंबित महिला संबंधी मामलों की समीक्षा निरंतर की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleडीएम ने तहसील बस्ती सदर में सुनी जन फरियादें: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें, 06 का मौके पर निस्तारण
Next articleजिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here