सेंट्रल बैंक मानीराम शाखा: सर्वर ठप, खातेदार घंटों परेशान

सेंट्रल बैंक मानीराम शाखा: सर्वर ठप, खातेदार घंटों परेशान

गोरखपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मानीराम शाखा में सर्वर ठप होने से सोमवार को दर्जनों खातेदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे खुलते ही जीतपुर, दुर्गापुर, देवीपुर, मानीराम, शाहपुर व आसपास के गांवों से पहुंचे ग्राहक जमा-निकासी के इंतजार में खड़े रहे, लेकिन साढ़े 12 बजे अचानक सर्वर डाउन हो गया।

बैंक कर्मचारियों के अनुसार, यह समस्या मानीराम तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश की सेंट्रल बैंक शाखाओं में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन लेन-देन ठप हो गया। मैनेजर ने बताया, “टेक्नीशियन निरंतर बहाली में जुटे हैं, लेकिन जटिल दिक्कत से समय लग रहा। दोपहर तक उम्मीद थी, मगर देरी हुई।”

करीब ढाई बजे सर्वर थोड़ी देर चला, तो राहत की सांस ली गई, लेकिन पांच मिनट बाद फिर बंद। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। दवा व जरूरी काम के लिए पैसे निकालने आए ग्राहक मायूस लौटे। एक खातेदार ने कहा, “जरूरत पर बैंक आते हैं, लेकिन बार-बार सर्वर डाउन से तंग। मंगलवार तक न सुधरा तो दूसरा बैंक चुनेंगे।”

स्टाफ व ग्राहकों की बेबसी साफ दिखी। पूरा दिन इंतजार के बाद बिना लेन-देन किए लोग लौटे। खातेदारों ने उच्चाधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी असुविधा न हो। बैंक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र बहाली होगी।

Previous articleडीएम की जनसुनवाई, फरियादें सुनीं, तुरंत कार्रवाई।
Next articleशास्त्री-छात्रसंघ रोड चौड़ीकरण: दुकानदार नाराज, प्रशासन ने दिया भरोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here