एसएसपी राज करन नय्यर ने पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की, त्योहारी सुरक्षा पर जोर
गोरखपुर। धनतेरस, दीपावली और डाला छठ पूजा जैसे त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नय्यर ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहारी सीजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एसएसपी ने बाजारों, पूजा स्थलों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी के लिए थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल और गश्त बढ़ाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, “पैदल गश्त और रात्रि पेट्रोलिंग से जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाएं।” पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दक्षिणी जितेंद्र कुमार, अपराध सुधीर जायसवाल, यातायात राजकुमार पांडेय और सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौजूद रहे।
इनमें सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, गोरखनाथ रवि सिंह, कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी, खजनी शिल्पी कुमारी, चौरीचौरा अनुराग सिंह, ऑफिस दीपांशी सिंह राठौर, बांसगांव अनुज सिंह, गोला दरवेश कुमार, अपराध यूपी सिंह, मंदिर रत्नेश्वर सिंह और एआईयू देवी दयाल शामिल थे।एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात एसपी को प्रमुख बाजारों और घाटों पर विशेष योजना लागू करने को कहा, ताकि जाम न हो। थानाध्यक्षों को शांति समिति की बैठकें आयोजित कर विवाद रोकने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। भ्रामक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
उन्होंने कहा, “पुलिस का मकसद केवल सुरक्षा नहीं, जनता को निर्भय वातावरण देना भी है। जिम्मेदारी और तत्परता से काम करें।” सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसएसपी ने जोड़ा, “त्योहार विश्वास और सौहार्द के प्रतीक हैं। हमारी ड्यूटी है कि लोग खुशी से मनाएं।















