निर्माणाधीन परियोजनाओं पर मंडलायुक्त की सख्ती: गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करें

निर्माणाधीन परियोजनाओं पर मंडलायुक्त की सख्ती: गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करें

गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा को मंडलायुक्त सभागार में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने कहा, “सरकारी विकास परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यों की गति तेज करें, वरना जवाबदेही तय होगी।”समीक्षा में भटहट बांसस्थान, पैडलेगंज से फिराक चौराहा तथा देवरिया बाईपास जैसे प्रमुख सड़क निर्माणों पर ध्यान केंद्रित किया गया। मंडलायुक्त ने विलंब के कारणों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सौंदर्यीकरण योजनाओं की प्रगति पर भी संतुष्टि व्यक्त की, लेकिन सड़कों पर अतिक्रमण हटाने और वाहन प्रबंधन पर जोर दिया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को चेतावनी दी कि धीमी प्रगति से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा, “अधिकारी निष्ठा से दायित्व निभाएं। लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई हो।”मंडलायुक्त ने अंत में कहा, “विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता हैं। गुणवत्ता व गति दोनों पर ध्यान दें। जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों।” यह बैठक गोरखपुर मंडल के विकास को गति देने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

 

Previous articleबहु-बेटी संबंध: हर रविवार गांवों में महिला सशक्तिकरण कैम्प, गोरखपुर जोन की अनोखी पहल
Next article15वें वित्त वर्ष की समीक्षा: डीएम ने नगर पंचायतों के विकास पर जोर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here