नगर निगम की 15वीं बैठक: महापौर के नेतृत्व में अहम प्रस्ताव पारित
गोरखपुर। नगर निगम की 15वीं बैठक सोमवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुई। नगर आयुक्त, पार्षद, और अधिकारियों की उपस्थिति में जनहित और नगर विकास के कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।बम्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए परियोजनाएँ चयनित की गईं, और निविदा प्रक्रिया को मंजूरी दी गई। मकर संक्रांति के लिए गोरखनाथ मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव हेतु जलावन लकड़ी की आपूर्ति स्वीकृत हुई। ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ अभियान का विशेष संकल्प पारित किया गया। संपत्ति कर पर 31 अक्टूबर तक डिजिटल भुगतान पर 12% और अन्य पर 8% छूट का निर्णय लिया गया।ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए टाटा और निटकॉन को चार्जिंग स्टेशन हेतु भूमि आवंटन को मंजूरी दी गई।
शीतलहर के लिए 15,000 कंबल खरीदने और सरेंडर दुकानों को खुली बोली से पुनः आवंटित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। असुरन धर्मशाला रोड की दुकानों से अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया गया।गैलेंट इस्पात लिमिटेड को यात्री बस शेल्टर निर्माण और प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए इंडिया आर्ट एडवर्टाइजिंग के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।
खिचड़ी मेला, छठ, और दीपावली के लिए व्यय और निजी भवनों पर विज्ञापन शुल्क में कमी को भी मंजूरी दी गई।महापौर ने कहा कि ये प्रस्ताव गोरखपुर को स्वच्छ, आधुनिक, और सुविधाजनक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा















