शिक्षा है अनमोल रतन, बनाती है उज्ज्वल भविष्य: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

शिक्षा है अनमोल रतन, बनाती है उज्ज्वल भविष्य: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

 

गोरखपुर। “शिक्षा अनमोल रतन है, जो ज्ञान की जननी है,” यह प्रेरक उद्गार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन के दौरान उदया पब्लिक स्कूल, बरगदही में व्यक्त किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा और खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के आधार हैं, जो उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाते हैं।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में टिकरिया के शिवांश, 100 मीटर में दिनेश और 400 मीटर में कम्पोजिट जमुनिया के दिवाकर ने शानदार जीत हासिल की। उच्च प्राथमिक वर्ग में मुडिला के कुलदीप, डुमरी नंबर एक के करण और कम्पोजिट औरंगाबाद के प्रिंस ने विजेता का तमगा हासिल किया। बालिका वर्ग में करमहा बुजुर्ग की अनन्या और अवादी सखनी की अनुष्का गौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल ने की। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिना सरकारी सहायता के इतना शानदार आयोजन एक मिसाल है। रोड टू स्कूल एलएलएफ के राज्य प्रबंधक असीर बाबू और ब्लॉक प्रबंधक सुदर्शन चौबे ने प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। संचालन चेष्टा सिंह और अमृता मिश्रा ने किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।

Previous articleमतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्ती: ईआरओ दीपक गुप्ता का निर्देश पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करें
Next articleहीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए युग का आगाज: अंकित रूंगटा बने प्रबंध समिति के सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here