नवनियुक्त मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्रयागराज में संभाला कार्यभार।
प्रयागराज। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार, को प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे बरेली मंडल की मंडलायुक्त थीं और बलिया, बस्ती, उन्नाव व महाराजगंज में जिलाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।
सौम्या अग्रवाल प्रयागराज मंडल की पहली महिला मंडलायुक्त हैं। सिविल सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने अमेरिका में नौकरी की थी, लेकिन देश सेवा के लिए नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो उनकी गरिमापूर्ण स्वागत का प्रतीक रहा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौम्या अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रयागराज मंडल में विकास कार्यों को गति देना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जन शिकायतों का त्वरित निपटारा करना होगा। उनकी नियुक्ति योगी सरकार के हालिया प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है, जिसमें 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। प्रयागराज में आगामी त्योहारों, विशेषकर कुंभ मेला 2026 की तैयारियों के मद्देनजर उनकी भूमिका अहम होगी। उनकी अनुभवी और दृढ़ प्रशासनिक शैली से मंडल में विकास और सुशासन को बल मिलने की उम्मीद है।















