तिरंगा यात्रा ने चौरीचौरा को किया देशभक्तिमय, एस.के. शर्मा बोले- एकता का प्रतीक है तिरंगा।
गोरखपुर: आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के संयोजक और वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. शर्मा के नेतृत्व में 14 अगस्त 2025 को सरदारनगर में निकली तिरंगा यात्रा ने चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सैकड़ों दोपहिया और दर्जनभर चारपहिया वाहनों के साथ सैकड़ों लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा और जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।
तिरंगा यात्रा मोतीराम अड्डा से शुरू होकर रामपुर, झंगहा, बरही गोबड़ौर, नई बाजार चौराहा, माइधिया पोखर चौराहा होते हुए चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंची। इस अवसर पर एस.के. शर्मा ने कहा, “तिरंगा यात्रा एक जन आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है। यह लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।” उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हैं। “चौरीचौरा की धरती क्रांतिकारियों की धरती है, और यह यात्रा उनके बलिदान को श्रद्धांजलि है।”
यात्रा में आशीष द्विवेदी, धर्मेंद्र पासवान, सुनील पासवान, ग्राम प्रधान विनय कुमार, सुनील, केसरी नंदन पांडेय, अनूप गुप्ता, राजमंगल पासवान, उपेंद्र पासवान, नगीना प्रधान, हिरावन पासवान, शैलेश चौधरी, दीपक प्रधान, अवधेश प्रधान, शैलेश यादव प्रधान, विजय शुक्ला, अभिषेक, अजय कुमार, चंदन पासवान, जयप्रकाश, छोटेलाल सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा।















