शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति: बालिकाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ.

शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति: बालिकाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ.

 

संतकबीरनगर: शासन के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत बुधवार, 13 अगस्त 2025 को खलीलाबाद सर्किल के शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज, उड़सरा में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पिंक बूथ की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज, महिला आरक्षी विमला यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। 

 

पिंक बूथ प्रभारी अंजली सरोज ने बताया कि पिंक बूथ का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। उन्होंने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय साझा किए। महिला आरक्षी विमला यादव ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकाल), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी। 

 

परिवार काउंसलर रफीतुल्लाह अंसारी ने पारिवारिक समस्याओं और शैक्षणिक जागरूकता पर चर्चा की, साथ ही छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए एक चौपाल का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य अब्दुल मतीन खान, प्राचार्या साजिदा खातून, ग्राम प्रधान हस्बुन्निशा, शिक्षक अर्जुन प्रसाद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह आयोजन महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। 

Previous articleरायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 34 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, दो गिरफ्तार।
Next articleनवागत एआरओ राजू कुमार की प्राथमिकता: लंबित वादों का त्वरित निस्तारण और किसानों को राहत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here