एसआर एकेडमी में मां सरस्वती की पूजा से नया सत्र शुरू

एसआर एकेडमी में मां सरस्वती की पूजा से नया सत्र शुरू

 

संतकबीरनगर: , जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज हुआ। मां सरस्वती की आराधना और संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि के साथ इस शुभ शुरुआत में नौनिहालों और शिक्षकों ने सफलता के संकल्प लिए। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एमडी राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने मां सरस्वती की आरती और पूजन संपन्न कराया।

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा, “इस ग्रामीण अंचल में संस्थान के छात्रों ने अपनी प्रतिभा से समय-समय पर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों को कठिन परिश्रम से लक्ष्य की ओर अग्रसर होने की सलाह देता हूं।” उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निष्ठा और मेहनत से सफलता के नए आयाम गढ़ने का आह्वान किया। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने उत्साह जताते हुए कहा, “नए सत्र में शिक्षक और छात्र पूर्ण निष्ठा से लक्ष्य की ओर बढ़ें। संसाधनों में कमी नहीं आने दी जाएगी। अभिभावकों का सहयोग मिले तो नौनिहाल इतिहास रचेंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि छात्र अपनी प्रतिभा से शिखर छुएंगे।

सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार गोस्वामी ने मैनेजमेंट को बेहतर परिणाम का वचन दिया। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है, और अभिभावकों-छात्रों की भारी भीड़ दिख रही है। पांडेय ने अपील की, “जिनके बच्चों का नामांकन बाकी है, वे तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं।” इस दौरान उप प्रधानाचार्य सतेंद्र नाथ शुक्ला, शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिग्विजय यादव, धर्मेंद्र चौरसिया समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। यह सत्र शिक्षा और उत्कृष्टता की नई इबारत लिखने का संकल्प लिए शुरू हुआ।

Previous articleबड़हलगंज में दहेज रहित विवाह से समाज में बदलाव की अलख
Next articleबस्ती में डीआईजी ने थाना पुरानी बस्ती का औचक निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here