रूधौली थाने का कमाल: दीवान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से क्रैक किया JEE एडवांस.

रूधौली थाने का कमाल: दीवान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से क्रैक किया JEE एडवांस.

 

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना रूधौली ने एक अनोखी मिसाल कायम की है, जहां थाना परिसर के सरकारी आवास में रहकर मुख्य आरक्षी संतोष यादव के बेटे निखिल यादव ने बिना कोचिंग के JEE एडवांस 2024 में उच्च रैंक हासिल कर पुलिस परिवार का नाम रोशन किया। निखिल ने थाने के आवास में एक साल तक सेल्फ स्टडी कर यह उपलब्धि हासिल की, जो कठिन परिश्रम, एकाग्रता और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है।

निखिल की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर के कुआं खुर्द, खजनी से हुई, जहां उन्होंने 2022 में 10वीं में 95% और 2024 में 12वीं में 90% अंक प्राप्त किए। इसके बाद, थाना रूधौली के आवास में रहकर उन्होंने JEE मेन्स में 96% अंक हासिल किए और JEE एडवांस में शानदार रैंक प्राप्त कर IIT में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया। निखिल ने बताया कि थाना प्रभारी की प्रेरणा और शिक्षा के प्रति समर्पण ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। प्रभारी निरीक्षक स्वयं JEE एडवांस और NEET के छात्रों को फिजिक्स पढ़ाते हैं और अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम रोकथाम, सामाजिक कार्य और गरीबों की मदद में भी सक्रिय हैं।

इस उपलब्धि पर थाना प्रभारी ने निखिल को फूल-माला, अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। निखिल के पिता संतोष यादव, जो थाना रूधौली में मुख्य आरक्षी हैं, को भी बच्चों को उचित माहौल और शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उपनिरीक्षक उपेंद्र शर्मा, पन्नेलाल शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र प्रजापति, रवि प्रताप सिंह, कांस्टेबल शशि सिंह, अंकित राय, राजू यादव, धीरेंद्र दुबे, महिला कांस्टेबल नेहा जायसवाल और स्थानीय लोग मौजूद रहे। थाना रूधौली में नियमित शिक्षा संबंधी कार्यक्रम और प्रभारी निरीक्षक की प्रेरक पहल इसे एक अनुकरणीय थाना बनाती है।

Previous articleदेवरिया में पुलिस फेरबदल, नए अधिकारी-कर्मी तैनात।
Next articleजिलाधिकारी ने मुंशीगंज शहीद स्मारक सौंदर्यकरण का लिया 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here