कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 14 बैटरी बरामद
गोरखपुर, कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 चोरी की बैटरी बरामद की, जो जनपद में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में हुई है।
एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश, एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी बैटरी चुराकर दूसरे की कबाड़ की दुकान पर बेचता था। ई-रिक्शा, जो बेरोजगार युवकों की आजीविका का प्रमुख साधन है, में बैटरी सबसे कीमती हिस्सा होती है, और इस चोरी का धंधा लंबे समय से चल रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, लाल जी गौंड, कांस्टेबल अविनाश यादव और संजय राजभर शामिल थे।















