मुख्यमंत्री योगी से नवनियुक्त कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्णा की मुलाकात ।
लखनऊ, : रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास, 5-कालिदास मार्ग, पर राज्य के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को हाल ही में उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। वह योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय अधिकारियों में से एक माने जाते हैं। इससे पहले वह सतर्कता निदेशक और यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।















