नोडल अधिकारी ने की ग्राम चौपाल और पीएचसी निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने की ग्राम चौपाल और पीएचसी निरीक्षण

 

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की निदेशक महिला कल्याण व नोडल अधिकारी श्रीमती संदीप कौर (आईएएस) ने आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली के ग्राम पंचायत बघौली और हरदी में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। बिजली, हर घर नल, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, फैमिली आईडी, आशा व आंगनवाड़ी कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

श्रीमती कौर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बघौली का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और कोल्ड रूम संतोषजनक पाए गए। जेएसवाई वार्ड में भर्ती एक प्रसूता व नवजात स्वस्थ थे, और सभी निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध थीं। स्टाफ को मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान देने और बाहर से दवा न लिखने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश, सीडीपीओ गरिमा पांडेय, वीपीएम विनय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleजन शिकायत रजिस्टर से थानों में कार्रवाई की हकीकत होगी उजागर।
Next articleसंतकबीरनगर पुलिस में अधिकारियों का स्थानांतरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here