121 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, पीड़ितों के चेहरे खिले
संतकबीरनगर: पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए, जिनकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये है। मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी सत्यजीत गुप्ता की मौजूदगी में मोबाइल वितरित किए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सर्विलांस सेल प्रभारी अजय सिंह और साइबर क्राइम थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ये मोबाइल बरामद किए। इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम की सराहना की गई।















