साइबर फ्रॉड के 10.70 लाख पीड़ितों को लौटाए।
संतकबीरनगर: साइबर फ्रॉड का शिकार हुए 17 पीड़ितों के खातों में 10.70 लाख रुपये साइबर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस कराए गए। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने यह जानकारी दी और साइबर थाना टीम की सराहना की।
एसपी ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद के शमसुज्जमा को 3.20 लाख, मेंहदावल की सीमा तिवारी को 4.56 लाख, दुधारा के मनीष कुमार सिंह को 25 हजार, तुर्कवलिया के महेंद्र कुमार को 53,998 रुपये, महिला थाना की आरक्षी दिव्या सिंह को 32 हजार, डंड़वा भुजैनी के अभिमन्यु को 10 हजार, धनघटा के अब्दुल वाहिद को 17,176, भटौरा के मनोज कुमार को 1,600, मेंहदावल के अंकित गुप्ता को 62,208 रुपये, निमावा के मनीराम को 18 हजार, लकाड़ी के हृदयराम चौरसिया को 7,800, उतरावल की रिंका प्रजापति को 10 हजार, गोरखपुर की पुष्पा मौर्या को 34,500, बंधवा बखिरा के राज कुमार को 5,350, प्रवीन कुमार त्रिपाठी को 12 हजार, हसन रजा अंसारी को 2,400 और मोहम्मद अल्तमस खान को 2,000 रुपये वापस किए गए।
पीड़ितों ने अलग-अलग तिथियों पर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज की थी। साइबर थाना टीम ने साक्ष्य जुटाकर, बैंक अधिकारियों और पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर यह राशि वापस कराई। इस कार्रवाई से पीड़ितों के चेहरों पर खुशी लौट आई।















