विकास कार्यों पर नगर आयुक्त की पैनी नजर।

विकास कार्यों पर नगर आयुक्त की पैनी नजर।

गोरखपुर: नगर आयुक्त ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा ।नगर आयुक्त और महापौर ने गोरखपुर में नगर निगम के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। राप्ती नगर में स्मार्ट रोड के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता शैलेश कुमार को तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। गुलरिहा के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में संचालन शुरू न होने पर पशु कल्याण अधिकारी को फ्लोचार्ट तैयार करने और चार डॉग कैचर टीमें तैनात करने का आदेश दिया। सेंटर का मोबाइल नंबर प्रचारित करने, पेट सैलून व शॉप के टेंडर की भी हिदायत दी गई। शक्ति नगर के मयूर विहार में रुकी सड़क निर्माण पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश जारी किए।

 

Previous articleसंदीप को ढूंढने में करें मदद
Next articleशांति बने त्योहारों का रंग। गोरखपुर: होली और रमजान में शांति व सौहार्द पर जोर होली और रमजान के मद्देनजर गोरखपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने शांति समिति की बैठक आयोजित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here