जनता का विश्वास ही हमारी ताकत – डीएम 

जनता का विश्वास ही हमारी ताकत – डीएम 

संतकबीरनगर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर हर दिन दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहते हैं। मंगलवार को एक खास नजारा देखने को मिला जब डीएम ने अचानक कार्यालय में मौजूद उम्रदराज शिकायतकर्ता को देखकर खुद पहल की। वे सभी पीड़ितों के बीच बारी-बारी पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। कुछ लोगों के लिए तत्काल समाधान का रास्ता निकाला गया। सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद और कब्जे से जुड़े थे, जिनके निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और रिपोर्ट तलब की। इसके साथ ही विकास कार्यों से जुड़ी रुकी फाइलों को निपटाने के लिए भी जिम्मेदारों को ताकीद की गई। डीएम की इस सक्रियता से पीड़ितों में उम्मीद जगी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम तंवर ने जोर देकर कहा, “जनता का विश्वास ही जिले को सही दिशा में ले जा सकता है। इसलिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”

 

Previous articleवकीलों का सड़क पर हुंकार, कानून मंत्री घेरे में।
Next articleयूपी में होली से पहले तबादला एक्सप्रेस: 8 IPS अफसरों की नई पारी शुरू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here