वकीलों का सड़क पर हुंकार, कानून मंत्री घेरे में।

वकीलों का सड़क पर हुंकार, कानून मंत्री घेरे में।

 

सहजनवा, गोरखपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के विवादास्पद प्रावधानों के खिलाफ मंगलवार को वकीलों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध जताया। तहसील परिसर से पैदल मार्च शुरू हुआ और सहजनवा चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन उग्र हो गया। वकीलों ने कानून मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाइवे को अवरुद्ध करने की कोशिश की। उनका आरोप है कि यह बिल संवैधानिक व मौलिक अधिकारों का हनन करता है और अधिवक्ता समुदाय की एकता को तोड़ने की साजिश है।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर जुटे वकीलों ने सरकार से बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकांत त्रिपाठी ने कहा, “यह बिल अधिवक्ताओं के हितों पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” प्रदर्शन में अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राघवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, इंद्रदेव मिश्र, भूपेंद्र त्रिपाठी, बृजेंद्र नाथ मिश्र, बुद्धि सागर यादव, अखंड प्रताप सोलंकी, ज्ञानेंद्र यादव, अविनाश प्रताप सिंह, शनि शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, बन्टी राय सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।

 

Previous articleअपराध पर कड़ा प्रहार, जनता के साथ पुलिस!
Next articleजनता का विश्वास ही हमारी ताकत – डीएम 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here