इनर व्हील क्लब ने वसंत उत्सव मनाया।

इनर व्हील क्लब ने वसंत उत्सव मनाया।

 

संतकबीरनगर। इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने खलीलाबाद शहर स्थित एक होटल में वसंत उत्सव मनाया। इस दौरान सभी सदस्य पीले रंग के परिधानों में पहुंचे तथा दीप प्रज्वलित करके उत्सव का आगाज किया। बसंत उत्सव के इस कार्यक्रम में नाथनगर की रहने वाली प्रियंका को सिलाई मशीन क्लब की ओर से भेंट की गई। मंडल कोआर्डिनेटर डॉ. सोनी सिंह के सुपुत्र अथर्व सिंह के द्वारा पियानो पर संगीत वादन की प्रस्तुति की गई। क्लब अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अग्रहरि ने सभी को वसंत उत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कोषाध्यक्ष सरिता जैन, आईएसओ अनीता अग्रवाल, ऋतु जैन, पूर्व अध्यक्ष वंदना गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। संवाद

Previous articleराजस्व वसूली में तेजी लाया जाए, आरसी जारी कर किया जाए वसूली_ एडीएम वित्त।
Next articleथाना प्रभारी के क्षेत्र में एसएसपी गोरखपुर ने किया परिवर्तन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here