थर्ड नेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियन में हिमांशु को मिला स्वर्ण पदक।

थर्ड नेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियन में हिमांशु को मिला स्वर्ण पदक।

गोरखपुर 

लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित थर्ड नेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सहजनवां के हिमांशु ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में कई राज्यों खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था जिसमें उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पश्चिम बंगाल,मध्य प्रदेश,दिल्ली,बिहार,राजस्थान आदि प्रमुख रहे।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से हिमांशु सिंह ने प्रतिभाग़ किया था।जूनियर अंडर 18 और 51 किलो भार वर्ग में फुल कॉन्टैक्ट नाइट में स्वर्ण पदक का किताब हासिल किया।

इस अवसर पर आर्म बॉक्सिंग इंडिया के निदेशक और महासचिव नसीरुद्दीन तथा अन्य पदधिकारियों ने हिमांशु को बधाई दी।

हिमांशु ने पॉइंट फाइट विधि में स्वर्ण पदक हासिल किया।उन्होंने और म्यूजिकल इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।हिमांशु ने तीनों इवेंट्स में स्वर्ण पदक हासिल करके बेस्ट फाइटर अवार्ड अपने नाम कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हिमांशु का सिलेक्शन गोवा में होने वाली इंटरनेशनल बॉक्सिंग में हुआ है।यह प्रतियोगिता जुलाई तथा अगस्त में आयोजित होगी।आर्म बॉक्सिंग के डायरेक्टर ने हिमांशु सिंह को ब्लैक सेकंड डॉन का सर्टिफिकेट दिया।

 

प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के अलावा निदेशक डॉ. आनंद पांडेय,महेंद्र सिंह,मांडवी त्रिपाठी, मो. नदीम आदि उपस्थित रहे।

हिमांशु सिंह गीडा के सेक्टर- 23 सहजनवां आवासीय कालोनी में रहते हैं।पिता बालकृष्ण सिंह जाने-माने पहलवान रहे हैं। माता वंदना सिंह गृहणी हैं।

Previous articleकल संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित..
Next articleबेहतर शिक्षा के साथ छात्रों का सर्वागीण विकास ही हमारी प्राथमिकता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here