सूर्या कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मीरगंज में सम्मानित होंगे नए-सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र।

•सूर्या कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मीरगंज में सम्मानित होंगे नए-सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र।

•7 फरवरी को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर एमडी डा0उदय की मौजूदगी में हुई बैठक।

     संतकबीरनगर 

•7 फरवरी यानि शुक्रवार को सूर्या कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मीरगंज के डी फार्मा में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रबंधतंत्र की ओर से सम्मानित किया जाएगा।सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

        चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सूर्या ग्रुप के संस्थान जिले और आसपास के छात्रों को उनका करिअर संवारने की दिशा में अनवरत प्रयासरत है।छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के संकल्प के साथ,संस्थान उन्हें महानगरों के जैसी हर सुविधा मुहैया करा रहा है। बीते साल भी नए-सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने समारोह आयोजित सम्मानित किया था।इसी क्रम में सत्र 2024-25 में प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार सम्मान करने जा रहा है। सम्मान समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी भी कर ली गई है। शुक्रवार यानि कल दिन में 9:00 बजे से सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सम्मान समारोह में बतौर अतिथि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही डीडीयू के पूर्व प्रोफेसर ओपी पांडे भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति भी करेंगी।मौजूद अतिथि छात्रों को बेहतर जीवन शैली और उनके करिअर को ऊंचाई देने के लिए अपना अनुभव साझा करेंगे।

Previous articleजिलाधिकारी ने 10 एसडीएम तीन तहसीलदार का किया तबादला
Next articleयुवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here