चला सघन चेकिंग अभियान,इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने कहा करें नियमों का पालन।
नियमों के पालन से ही लगेगा घटना पर विराम
गोरखपुर। नवागत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह क्षेत्र में सक्रिय हो गई और उचक्कों टप्पेबाजों की खोजबीन के लिए जांच-पड़ताल कि मुहिम तेज कर दी। खजनी थाना अंतर्गत उनवल चौकी, नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल, भिउरी बाईपास पर दो पहिया वाहनों की संघन चेकिंग अभियान चला कर हेलमेट, गाड़ी का पेपर और लाइसेंस रखने को कहा जहां दर्जनों लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दीं। तथा दोपहिया वाहनों के कागजात न होने के कारण अपने कब्जे में ले लिया। इस सघन चेकिंग अभियान से बाइक सवारों में हड कंप मचा गई। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए।
इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि नियमों की उल्लंघन करना बहुत घातक साबित होता है घटना, दुर्घटना हो जाने पर पता चलता है। तथा घर से बाहर बिना हेलमेट के निकलना दो पहिया चालको के लिए जानलेवा बन जाता है यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है। चेकिंग अभियान चलाने से बाइक व कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। और बाइक सवार रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचते रहे। उनवल चौकी इंचार्ज राजीव कुमार तिवारी व कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल वरुण पांण्डेय, कांस्टेबल आकाश कुमार गौड़, कांस्टेबल रविंद्र यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।















