अनियंत्रित स्कोर्पियो ने तीन महिलाओ को रौंदा, एक की मौत।
– गंभीर रूप से घायल दो महिला जिला अस्पताल रेफर
धनघटा, संतकबीरनगर
धनघटा थाना क्षेत्र के टाड़ा गाव के पास रामजानकी मार्ग पर सुबह साढ़े 5 बजे के करीब धनघटा की तरफ से सिकरीगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो कर मिश्रौलिया गांव की शौच के लिए जा रही तीन महिलाओ को रौंद दिया। घटना के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे नाले से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियों में सवार कुछ महिलाएं भी सवार थी जिन्हें हल्की चोट आई है। घटना के बाद स्कार्पियों चालक फरार हो गया। उधर तेज आवाज सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुँच गए और घायलों को मलौली अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने पचास वर्षीय ऊषा पत्नी लालमोहर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं 32 वर्षीय मीनू पत्नी मुकेश, 22 वर्षीय माधुरी पत्नी उमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरैया में राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।ब















