बस्ती के युवती की फूफा के घर में लटकती मिली लाश ,फोरेसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल।

बस्ती के युवती की फूफा के घर में लटकती मिली लाश ,फोरेसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल

-फोरेसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल
-प्रेम प्रसंग में युवती के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की सामने आई बात
-मुंडेरवा क्षेत्र के कुरियार गांव की रहने वाली थी युवती
-बीएससी करने के साथ प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी
-पीआरडी के जवान फूफा ने घटना की परिजनों को दी सूचना
————————————————-
————————————————————-
संतकबीरनगर।
दुधारा क्षेत्र के पिपरा हसनपुर में फूफा के घर आई बस्ती जिले की युवती की सोमवार को कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकती लाश मिली। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ थाना प्रभारी और पचपोखरी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच पड़ताल की और नमूना जुटाया। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के कुरियार की रहने वाली ममता (18) पुत्री राजकुमार 10 जनवरी को संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के पिपरा हसनपुर निवासी अपने फूफा पीआरडी जवान राम अवतार के घर आई थी। सोमवार की सुबह कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकती ममता की लाश मिली। फूफा राम अवतार ने मामले की सूचना पीड़ित परिजनों के साथ दुधारा पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ प्रियम राजशेखर पांडे, पचपोखरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारा गया।
फूफा राम अवतार ने बताया कि ममता दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। ममता बीएससी तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा भी रही थी। राम अवतार के साले राजकुमार लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार काफी खुशहाल था, लेकिन बेटी के आत्मघाती कदम उठाने से परिजन परेशान हो गए। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित पिता राजकुमार ने बताया कि बेटी पढ़ने में काफी होनहार थी। उसने क्यों आत्मघाती कदम उठा लिया, यह पता नहीं है। बेटी की मौत से मां संगीता, भाई विपिन और गोविंद का रो-रो कर बुरा हाल था। वैसे युवती की मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। पचपोखरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि प्रेम प्रसंग में अवसाद में आकर युवती ने आत्महत्या की। वैसे मामला बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Previous article18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद।
Next articleपति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here