बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से हुआ हादसा,हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल।

बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से हुआ हादसा,हादसे में युवक की मौत, रिश्तेदार घायल।

 

-बाइक के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से हुआ हादसा
-गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के मिरहिरिया का रहने वाला था मृतक
-घायल युवक मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर
-घटना का चश्मदीद रहा भांजा वाकया बताते-बताते रो पड़ा
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा
———————————————-

उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर
खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बखिरा क्षेत्र के कोपिया के पास गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित होकर एक बाइक के सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इससे एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं रिश्तेदार युवक घायल हो गया। शुक्रवार को घायल युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मिरहिरिया निवासी जगदम्बा (45) पुत्र राम अधारे राय पांच दिन पूर्व धर्मसिंहवा क्षेत्र के रैधरपार के रहने वाले बहनोई हरिश्चंद्र उपाध्याय के घर आए थे। गुरुवार को उनके बहनोई हरिश्चंद्र उपाध्याय ऑपरेशन कराने के लिए खलीलाबाद के घोरखल में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए थे। शाम को बहनोई को कंबल देने के लिए जगदंबा बाइक से खलीलाबाद गए थे। देर शाम जगदंबा अपनी बहन के दामाद 40 वर्षीय सत्य प्रकाश पाठक निवासी पटहरा धर्मसिंहवा के साथ बाइक से बहनोई के घर रैधरपार लौट रहे थे। दूसरी बाइक से उनका भांजा विनय कुमार उपाध्याय था। बखिरा क्षेत्र के कोपिया के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान साइड से एक कार तेजी से निकली और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में जगदंबा और सत्य प्रकाश बुरी तरह से घायल हो गए। दूसरी बाइक से रहे भांजे ने हादसे के बाद घायल मामा जगदंबा और बहनोई सत्य प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां देखते ही डॉक्टरों ने जगदंबा को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित भांजे विनय ने बताया कि घटना उसकी आंखों के सामने घटी। दुर्घटना से दिल दहल उठा। उसके घायल बहनोई को जिला अस्पताल से मेडकिल कॉलेज गोरखपुर और फिर वहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ लाल बिहारी निषाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।

Previous articleछात्र छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए सूर्या एकेडमी में आयोजित हुई शिक्षक अभिभावक सम्मेलन।
Next articleएआरटीओ बनकर गेहूं लदे ट्रक को लूटने वाले पांच आरोपी गिरफ्तारट्रक, 474 बोरी गेहूं, 9000 रुपये, आधार कार्ड, पैनकार्ड आदि बरामद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here