गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गांजे की अवैध खेप के साथ पिता पुत्र को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी नौशढ शुभम श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाघागाड़ा फोरलेन के पास से गांजा तस्कर पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो अवैध गांजा बरामद करने में सफलता पाई 

पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस ऑफिस पर प्रेस वार्ता कर बताया कि गीडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किलो गांजा बरामद किया है।आपको बतादे की मुखबिर के जरिये नौशढ चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले क्षेत्र में मौजूद हैं।सूचना मिलते ही तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें अभियुक्त अमरनाथ जयसवाल और संतोष उर्फ साजन जायसवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

Previous articleIPS वैभव कृष्णा 2010 DIG आजमगढ़ को DIG महाकुंभ मेला प्रयागराज बनाया गया
Next articleचंपा देवी पार्क में चला विशेष सफाई अभियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here