कूटरचित दस्तावेजों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
गोरखपुर । यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 के दस्तावेज सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी कुश कुमार को कूटरचित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने अपनी असली जन्मतिथि को छिपाने के लिए कूटरचित ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किए थे। उसके खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई, और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।















