खबर का हुआ असर जागा विभाग बहुरने लगें सड़को के दिन —-
गोरखपुर/गिडा
विगत दिनों पिपरौली ब्लॉक के अंर्तगत बरवार से होकर देइपार तक जाने वाली टूटी फूटी बदहाल सड़क की खबर अखबारो ने प्रमुखता से लिखी थी जिसका असर अब हुआ है विभाग ने मामले को सज्ञान में लेकर इस सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है विगत दिनों इसी सड़क के पुनःनिर्माण को लेकर ग्राम सभा “नेवास” के लोगो ने युवा समाजसेवी मानवेंद्र शाही (बंटू) के नेतृत्व में PWD विभाग को लिखित दिया। इसी मामले को लेकर के विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने विभाग को इस मामले में रोड बनाने के लिए विभाग को गंभीरता से लेकर बनाने का कहांं था।
जिस पर विभाग अब गम्भीरता से कार्य करा रहा है इस अवसर पर ग्राम सभा के लोगो मे सड़क निर्माण के लेकर हर्ष है समाजसेवी बंटू शाही ने कहा कि खुसी है विभाग मामलों के संज्ञान में लेकर निर्माण करा रहा है ग्राम सभा नेवास के शिवेंद्र सिंह,विजय बालू, उदयराज सिंह, बालेंद्र शाही, सूरज प्रताप सिंह, शिवा दुबे, रमेश कन्नौजिया, भगाऊँ वर्मा, राजेश शर्मा, गुड्डू मिश्रा (बालम), फकरुद्दीन अहमद, इरसाद , कम्लुद्दीन खान, सन्तोष प्रसाद, निखिल गुप्ता, हृदेश सिंह, शनि, आदि ने खुसी जाहिर कर विभाग को धन्यवाद दिया –















