गोरखपुर महोत्सव 2025 को बनाया जाएगा यादगार डीएम

गोरखपुर महोत्सव 2025 को बनाया जाएगा यादगार डीएम

 

 महोत्सव में कला, संस्कृति खेल बॉलीवुड सितारों-अनोखे टैलेंट का होगा अद्भुत संगम

गोरखपुर। जिलाधिकारी ने संबंधित के साथ बैठक कर 2025 के गोरखपुर महोत्सव को भव्य महोत्सव बनाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उतावले दिखे जिससे महोत्सव में होर्डिग बैनर पर उनके नाम देखे जा सके और शहर वासी मनोरंजन, कला और सांस्कृतिक धरोहर के अद्वितीय अनुभव ले सके गोरखपुर महोत्सव 10 से 12 जनवरी तक रामगढ़ताल के चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में होने वाला यह महोत्सव न सिर्फ शहर की पहचान बनेगा, बल्कि देशभर के पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

कला, संस्कृति और खेल का महाकुंभ इस महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल के विभिन्न रंग बिखरेंगे। प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों से लेकर युवा कलाकारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को न सिर्फ सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उन्हें मंच पर अपनी कला और हुनर को प्रदर्शित करने का भी विशेष अवसर मिलेगा।

इस महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद के साथ-साथ आधुनिक खेलों का भी आयोजन होगा, जिससे खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक पल तैयार किए गए हैं।

इस महोत्सव की सबसे खास बात यह होगी कि यहां बॉलीवुड और भोजपुरी के नामी सितारे अपने जलवों से नाइट्स को सजाएंगे। इन खास रातों में दर्शकों को अपने पसंदीदा सितारों का लाइव परफॉर्मेंस देखने का मौका मिलेगा, जो महोत्सव की रौनक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी प्रमुख मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे गोरखपुर के टैलेंट को भी एक नया आयाम मिलेगा।गोरखपुर महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जन सहयोग से महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने संबंधित के साथ बैठक कर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई महोत्सव में स्वेच्छा से अपनी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का बीड़ा उठाया जिससे गोरखपुर महोत्सव को सकुशल संपन्न कराया जा सके बैठक में प्रमुख रूप से सीडीओ संजय कुमार मीना जिला पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा सहित संबंधित मौजूद रहे।

Previous articleएसएसपी गोरखपुर ने बड़े पैमाने पर निरीक्षक और उप निरीक्षक का किया तबादला कौन कहां देखें लिस्ट।
Next articleउत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किये गये नागरिक सुरक्षा के वार्डेन.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here