चतुर्वेदी आवास पर दान,सेवा और धर्म की बही बयार,ठंढ से ठिठुरते सैकड़ों जरूरतमंदों मे कंबल व नकदी का हुआ वितरण।

•चतुर्वेदी आवास पर दान,सेवा और धर्म की बही बयार,ठंढ से ठिठुरते सैकड़ों जरूरतमंदों मे कंबल व नकदी का हुआ वितरण।

•श्रीराम कथा के चौथे दिन सूर्या के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने ब्राह्मणों को अंगवस्त्र व दक्षिणा देकर लिया उनका आशिर्वाद।  

    संत कबीर नगर 

•भिटहॉ गॉव में चतुर्वेदी आवास पर स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिन सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने ठंढ से ठिठुरते सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल व नकदी वितरित कर सेवा की मिशाल पेश की।इसी क्रम में ब्राह्मणों को भी अंगवस्त्र व दक्षिणा देकर उनका आशिर्वाद लिया।

      जिले में समाजसेवा का उदाहरण बने सूर्या ग्रुप के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हर साल की भॉति इस वर्ष भी ठंढ से ठिठुरते चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। इस समय चतुर्वेदी आवास पर श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है।इसी बीच कथा के चौथे दिन मंगलवार को समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने इलाके के सैकड़ों महिला और पुरुषों में कंबल व नकदी वितरित किया।ठंढ के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंदों को जब कंबल व नकदी मिला तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा का यह शिलशिला निरंतर कई वर्षों से जारी है और प्रभु की कृपा से आगे भी अनवरत चलता रहेगा।समाजसेवी निहाल चंद्र पांडेय ने कहा कि चतुर्वेदी परिवार का सेवा,धर्म,दान-पुण्य का बहुत पुराना नाता है।हमेशा पीड़ित परिवारों की सेवा और उनकी संवेदनाओं को महसूस कर उनका निवारण करना इस परिवार की खूबी रही है।उन्होंने सेवा की परंपरा के बखूबी निर्वहन के लिए डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दानिश खान, प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय,पवन कुमार यादव, दिग्विजय यादव, राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleमहाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी जी।
Next article44 बेड के निःशुल्क आश्रय गृह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here