पुत्रवती युवती जग सोई रघुबर भगति जासु सुत होई….

•पुत्रवती युवती जग सोई रघुबर भगति जासु सुत होई….

•भिटहॉ ‘चतुर्वेदी आवास’ पर चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने सुनाई शिव-पार्वती विवाह की कथा।

      संत कबीर नगर।भिटहॉ गॉव में स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति में चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक आचार्य पंडित विनय ओझा ‘बाल व्यास’ ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। कथा की शुरुआत में माता चंद्रावती देवी के साथ सूर्या ग्रुप ऑफ कालेज के एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी,सूर्या की एक्जीक्युटिव एमडी सविता चतुर्वेदी,पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी,शिखा चतुर्वेदी ने परिवार के सदस्यों के साथ व्यास पीठ की आरती उतारी।साथ ही कथा व्यास और आचार्यों को अंगवस्त्र व दक्षिणा दान की।

   कथा व्यास पंडित विनय ओझा ‘बाल व्यास’ ने अयोध्या की स्थिती का वर्णन करते हुए कहा कि जहॉ राम हैं वहीं अयोध्या धाम है और जहॉ सूर्य है वहीं प्रकाश भी है। उन्होंने राम वन गमन के प्रसंग पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि जब भगवान राम सीता जी के साथ वन जाने को तैयार हुए तब लक्ष्मण भी उनके साथ जाने की जिद करने लगे।प्रभु श्रीराम ने कहा कि पहले माता से पूछ लो।जब लक्ष्मण माता सुमित्रा से पूछने गए तो माता ने कहा कि पुत्र…राम ही तुम्हारे पिता हैं और सीता जी तुम्हारी माता।आगे कहा कि संसार में वहीं स्त्री पुत्रवती है जिसका पुत्र रघुबर का भक्त है।कथा व्यास ने आगे कहा कि राजा हिमांचल के घर पार्वती जी का जन्म हुआ। माता मैना देवी ने नारद से अपनी पुत्री के भविष्य के विषय में पूछा?तब नारद जी ने कहा कि पार्वती सर्वगुण सम्पन्न होंगी।उन्हें ऐसा वर मिलेगा जो योगी होगा।जिसकी बड़ी बड़ी जटाएं होंगी।वह इच्छा रहित हृदय वाला होगा यह सुनकर पार्वती जी के माता पिता की ऑखों में ऑसू आ गए।

पार्वती जी के माता पिता इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे।पार्वती जी ने शिव की तपस्या की ,ब्रह्मा,विष्णु ने शिव का श्रंगार किया और शिव-पार्वकी का विवाह संपन्न हुआ।शिव पार्वती के विवाह का प्रसंग सुन श्रोता भाव विह्वल हो गए।मंगलगीतों की झड़ी के बीच शिव विवाह संपन्न हुआ।कथा के दौरान पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कथा न्यास को अंगवस्त्र भेंटकर उनका आशिर्वाद लिया।इस दौरान रत्नेश चतुर्वेदी,शरद त्रिपाठी,डॉ अरुण कुमार शुक्ल,दिग्विजय यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Previous articleमुख्य राजस्व अधिकारी पदभार किए ग्रहण।
Next articleस्कूल में निशुल्क मेडिकल कैंप में 400 मरीजों का इलाज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here