•अपनो का गम बॉटने निकला डा0उदय का कारवॉ…..
•दुखी परिजनो से मिलकर बंधाया ढॉढस,हमेशा साथ निभाने का दिया भरोसा।
संत कबीर नगर।
मंगलवार को जिले के जाने-माने समाजसेवी सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी का कारवॉ अपनो का गम बॉटने निकला। डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भी दुखी परिजनो का गम साझा किया।
जिले के दिग्गज समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी का काफिला सबसे पहले रामपुर गांव पहुंचा जहॉ कुछ दिन पूर्व विवेका गोस्वामी के पिता जी का आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के सदस्यों से मिलकर डा0उदय ने उन्हें ढॉढस बंधाया और हमेशा सुख-दुख में शरीक होने का भरोसा भी दिया।इसी क्रम में डॉक्टर उदय का कारवॉ महुली क्षेत्र के नगुवां गांव पहुंचा जहॉ चतुर्वेदी परिवार के बेहद करीबी रहे रामएकबाल तिवारी का भी आकस्मिक निधन हो गया था। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर डा0उदय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग के साथ आगे भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। दुखी परिजनो ने डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी का आभार जताया।इसके बाद समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी चंदापार गॉव पहुंचे जहॉ उनके बेहद करीबी भाजपा नेता रत्नेश मिश्रा की माता जी का निधन हो गया था। दुखी परिजनो का गम साझा करते हुए डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की और हमेशा साथ देने का वादा भी किया। इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती, रविन्द्र यादव,शंकर यादव,राम नारायण यादव,मसीहुद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे।















