समन्वय स्थापित कर मुकदमों में करे प्रभावी पैरवी:एसपी।

समन्वय स्थापित कर मुकदमों में करे प्रभावी पैरवी:एसपी।

 

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

एसपी ने अभियोजन शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मियों से किसी महत्वपूर्ण मुकदमें से संबंधित साक्षियों की किसी कारण से गवाही न हो पाने की स्थिति पैदा हो रही हो तो उसके संबंध में तत्काल अवगत कराने के लिए निर्देश दिया। न्यायालय में लोक अभियोजक एवं अभियोजन अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक वाद में प्रभावी पैरवी कराकर अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त अभियोजन शाखा के पुलिसकर्मियों से कार्य सरकार के दौरान आ रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी करके उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया।

Previous article17 लाख के बैंक बकायादार की दुकान को नायब तहसीलदार सिटी में किया क्रुक।
Next articleखुलेगा अवसरों का द्वार,बढ़ेगा व्यापार का दायरा ,पूर्वांचल में ड्राई पोर्ट बने तो विदेशों से व्यापार होगा सुगम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here