वॉल पेंटिंग के नाम पर 10.89 लाख रुपये का घपला।

वॉल पेंटिंग के नाम पर 10.89 लाख रुपये का घपला।

         – बगैर टेंडर के ही मिलीभगत करके एक ही फर्म को हुआ भुगतान

         – 103 ग्राम पंचायतों का 11-11 हजार की दर से किया गया भुगतान

     – जेडीसी ने निरीक्षण में पकड़ी गड़बडी और सत्यापन में उजागर हुआ मामला  

     – तत्कालीन बीडीओ और तत्कालीन एडीओ पंचायत पाए गए दोषी

     – जेडीसी रिपोर्ट भेजकर प्रकरण से उच्चाधिकारियों को कराएंगे अवगत 

———————————————————————-

संतकबीरनगर।

 नाथनगर ब्लॉक में वॉल पेटिंग के नाम पर 10.89 लाख रुपये का घपला सामने आया है। नियम ताक पर रख कर तत्कालीन बीडीओ श्वेता वर्मा और तत्कालीन एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने वॉल पेंटिंग के नाम पर एक फर्म को 10.89 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। हैरत की बात यह है कि बगैर टेंडर के ही एक ही फर्म को 103 ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग के नाम पर 11000-11,000 रुपये की दर से भुगतान कर दिया। यह मामला बस्ती मंडल के जेडीसी संत कुमार के निरीक्षण और कराए गए कार्यो के सत्यापन में उजागर हुआ है।

   बस्ती मंडल के जेडीसी संत कुमार ने 23 सितंबर 2024 को विकास खंड नाथनगर का निरीक्षण किया था। जेडीसी ने निरीक्षण में पाया कि 14 वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत तकनीकी एवं प्रशासनिक मद में प्राप्त होने वाली धनराशि का शासनादेश के प्रतिकूल व्यय किया गया। 10,89,000 रुपये का व्यय शासनादेश के विपरीत ग्राम पंचातयों में एक ही फर्म से दीवाल लेखन का कार्य कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के जरिए 29 अक्तूबर 2021 को तीन फर्मो को ग्राम पंचायत में कार्य योजना एवं स्वामित्व योजना की दीवाल लेखन वॉल राइटिंग कार्य के लिए कोटेशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत नाथनगर के जरिए उक्त कोटेशन के आधार पर विंग्स टेलीकाम को 12,000 रुपये प्रति ग्राम पंचायत की दर से कार्य करने की लिखित अनुमति प्रदान की गई है,लेकिन उक्त पर कोई पत्रांक व दिनांक अंकित नहीं है। पत्र में कार्य किस दर पर किया जाना था,यह कोटेशन अथवा भी किसी भी प्रपत्र में अंकित नहीं किया गया है। चंद्रेश शुक्ला प्रोपराइटर विंग्स टेलीकाम के जरिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत नाथनगर को दिनांक रहित पत्र के माध्यम से विकास खंड नाथनगर की सभी 103 ग्राम पंचायतों में पेटिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत भुगतान का अनुरोध किया गया। कार्यदाई संस्था के जरिए दिए गए समस्त बिल बाउचर नवंबर एवं दिसंबर 2021 के है। जबकि 10,89,000 रुपये का भुगतान सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 तक किया गया। जेडीसी ने वर्तमान एडीओ पंचायत एवं बीडीओ नाथनगर से कार्यो का सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया। उसके बाद खंड प्रेरक संदीप शुक्ला, कंसल्टिंग इंजीनियर आलोक मिश्रा,ग्राम पंचायत सचिव अजीत शर्मा,एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी एवं संयुक्त खंड विकास अधिकारी ने छह ग्राम पंचायतों में कराए गए पेटिंग का सत्यापन करके 30 सितंबर 2024 को आंख्या उपलब्ध कराई। जिसमें एक ग्राम पंचायत में 84.30 वर्ग फुट तथा शेष ग्राम पंचायतों में 60 वर्ग फुट से कम एवं अलग-अलग क्षेत्रफल में पेटिंग पाई गई। जबिक बीडीओ एवं एडीओ पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से सभी ग्राम पंचायतों में 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर फुट कर दर से 11000 रुपये का भुगतान किया गया। जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि समस्त ग्राम पंचायतों में 183 वर्ग फुट पेटिंग कराया जाना एवं सभी ग्राम पंचायतों की धनराशि समान रुप भुगतान करना संदिग्ध है। जबकि निदेशक पंचायती राज के पत्र 20 अप्रैल 2012 के अनुसार चित्रात्मक एवं नारा लेखन की दरें निर्धारित की गई है। जिसमें नारा लेखन पर 22 रुपये प्रति वर्ग फिट एवं चित्रात्मक पेटिंग पर 30 रुपये वर्ग फिट निर्धारित किया गया है।  

—————————————-

  पत्रावलियों के निरीक्षण एवं कार्यो के कराए गए सत्यापन में पाया गया कि विकास खंड नाथनगर में वॉल पेटिंग के नाम पर नियम के विपरीत 

 तत्कालीन एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा एवं तत्कालीन बीडीओ श्वेता वर्मा ने मेसर्स विंग्स टेलीकॉम के प्रोपराइटर के साथ दुरभिसंधि करके मात्र कोटेशन जिसमें दर भी निर्धारित नहीं की गई और 10.89 लाख रुपये के गबन और दुरुप्रयोग करने के दोषी प्रतीत होते है। इस संबंध में रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। 

—- संत कुमार,

     जेडीसी,बस्ती मंडल

Previous articleसोने का चैन बना हत्या का कारण दोस्त ने चैन के लिए दोस्त का किया हत्या।
Next articleसऊदी अरबिया से लौटा,मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here