हादसे में दो सहेलिया घायल।
संतकबीरनगर। मगहर पुलिस चौकी के पास मालक वाहक की टक्कर से स्कूटी सवार दो सहेलिया घायल हो गई। घायल सहेलियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में माल वाहक के चालक पर केस दर्ज किया।
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा उर्फ बनकटा निवासी मनोज कुमार शुक्ल पुत्र स्वर्गीय कपिल देव शुक्ल का आरोप है कि उसकी बेटी गार्गी शुक्ला मगहर स्थित संतकबीर विद्या पीठ में अध्ययन करती है। पांच अक्तूबर की शाम चार बजे वह अपनी स्कूटी से बेटी गार्गी शुक्ला एवं एक अन्य छात्रा रिया सिंह पुत्री निलेश सिंह निवास बनकट सिकरीगंज को लेकर खलीलाबाद बाजार से मगहर जा रहे थे। पुलिस चौकी के निकट पहुंचे ही थे। उसी दौरान माल वाहक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी बेटी और सहेली घायल हो गई। जबकि माल वाहन गड़्डे में जाकर फंस गया। चालक मौके से भाग गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि उक्त माल वाहन के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।















