जमीन संबंधी विवाद में बाप-बेटे को पीटा।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरवा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बाप-बेटे की पिटाई कर दी। पीड़ित विक्रम चौधरी पुत्र रामचेत चौधरी का आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर छह नवंबर की शाम सात बजे उसके पट्टीदार नागेंद्र चौधरी, अंश कुमार, अनीता उसे अपशब्द कहने लगी। मना करने पर लोगों ने उसे लाठी-डंडे, ईट-पत्थर से मारने लगे। उसका बेटा अभिनंदन बचाव में आया तो लोग उसे भी मारा-पीटा। पिटाई से बाप-बेटे को चोटें आई। आरोप है कि लोगों ने जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि दंपति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया।















