आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिला अव्वल।
-कोतवाली,धनघटा,बखिरा,मेंहदावल,धर्मसिंहवा,साइबर क्राइम थाना एवं महिला थाने को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
-एसपी और एएसपी के कुशल पर्यवेक्षण की वजह से समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित हो रही शिकायतें
-एसपी ने जिले की पुलिस को दी शाबाशी,निरंतर मनोयोग से कार्य संपादित करने का निर्देश
———————————————————————
उत्तर प्रदेश। संतकबीरनगर
आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में अक्तूबर की मासिक रैकिंग में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इसके साथ ही थाना कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा, बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, साइबर क्राइम थाना एवं महिला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों को शाबाशी दी। इसके साथ ही निर्देश दिया कि थाने पर उपस्थित पीड़ितों, शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच हेतु जांचकर्ता अधिकारी के जरिए मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2024 में माह अक्तूबर की मासिक रैकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही थाना कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा, बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, साइबर क्राइम थाना एवं महिला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिए निरन्तर पर्यवेक्षण किया जाता रहता है तथा पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या प्राप्त होने पर जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है। जॉच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जॉच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया जाता है।















