एक दिवसीय सलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रशिक्षण हुआ संपन्न। 

एक दिवसीय सलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रशिक्षण हुआ संपन्न। 

 

गोरखपुर ।सहजनवा

  सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खण्ड पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकरिया मे शनिवार को  भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का एकदिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

 ग्राम पंचायत मे आरआरसी केंद्र बनकर तैयार हो गया है।    वर्ष 2024 – 25 में चयनित विकासखंड पाली के 23 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पंचायत सहायक सफाई कर्मचारी ने प्रतिभाग किया। 

जिले स्तर से नामित ट्रेनर के रूप में नयनसी श्रीवास्तव ने खाद गड्ढा नाडेप,बर्मी कंपोस्ट पिट,सिल्ट कैचर ग्रे वॉटर, ब्लैक वाटर और गांव को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े का सही निपटान , प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल ना किया जाए, युवा वर्ग में कैंसर बढ़ने का एकमात्र कारण प्लास्टिक का प्रयोग बताया। 

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जय गोविंद सचिव  अरविंद कुमार कंसलटिंग इंजीनियर दिवाकर सिंह, चंद्रभान प्रसाद वरुण, अखिलेश त्रिपाठी, धनंजय सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र यादव, पंचायत सहायक बीनू, प्रीति सिंह, शशि किरन ,शशि प्रभा लक्ष्मी अग्रहरी , ममता पंकज ,अभिषेक विनोद, आदि उपस्थित रहे। 

Previous articleसमाधान दिवस में 82मामलें में पांच का निस्तारण।
Next articleदो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का विजेता बना मुरारी इंटर कालेज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here