गोरखपुर घुमाने के बहाने तीन बार किया दुष्कर्म,केस दर्ज।

गोरखपुर घुमाने के बहाने तीन बार किया दुष्कर्म,केस दर्ज।

रिश्ता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां चाचा पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है 

संतकबीरनगर/बखिरा। क्षेत्र में गांव निवासी व्यक्ति ने चचेरे भाई पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि किशोरी को गोरखपुर घुमाने के बहाने चचेरे चाचा ने किशोरी से तीन बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पाॅस्को अधिनियम में केस दर्ज किया है।

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने बेटी को घुमाने के बहाने 22 सितंबर को गोरखपुर लेकर गया था और 24 को बेटी को घर के निकट छोड़कर चला गया। भयवश बेटी ने घर आने के बाद कुछ नहीं बताया। काफी पूछने पर बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। तीन दिन के भीतर आरोपी ने बेटी से तीन बार दुष्कर्म किया है। आरोपी ने बेटी को किसी से कुछ न बताने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅस्को अधिनियम में केस दर्ज किया है

Previous articleफार्मासिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में अजय चौधरी बने अध्यक्ष।
Next articleबदहाल पङी मंडी ग्रामीणों ने किया कब्जा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here