एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान।
गोरखपुर।
गगहा क्षेत्र के अभ्युदय इंटर कॉलेज राजगढ़ में एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान मंगलवार को 45 बटालियन एनसीसी के तहत सीनियर विंग और जूनियर विंग के बच्चो द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैडेटों ने पोखरे और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया एवं स्वच्छ एवं निर्मल रखने की शपथ भी ली वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया गया। सभी कैडेट्स ने पोखरे के तट एवं घाटों का सफाई किया।
सफाई अभियान का नेतृत्व कर रहे एनसीसी एएनओ अनिल पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोखरे के जो जल के पवित्र स्रोत एवं भारत भूमि की जीवन रेखाएं हैं, प्रदूषण के कारण गंभीर रूप से खतरे में है। इन्हें बचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। जीवनदायिनी नदियां सरोवर, झील, तालाब, पोखर एवं अन्य वेटलैंड्स को हम उनके मूल स्वरूप में संरक्षित रखने में नाकाम रहे हैं।
नदियों में शहरी अपशिष्ट, औद्योगिक अपशिष्ट डालना जहां आम बात है। वहीं नदी व पोखरे के किनारों का अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार एवं समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। इस अभियान में विद्यालय के प्रबंधक डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी शिवराम,पन्नेलाल,रवीश कुमार सिंह,संजय पांडेय, समेत अन्य मौजूद रहे।















